पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के नौगवा पकडिया निवासी ललित कुमार प्रजाति ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार नौ अगस्त को दोपहर साढे तीन बजे घर के बिना बताए कहीं चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रिश्तेदारों में भी तलाश की गई। सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि सीसी कैमरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...