Pilibhit News: किशोर के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमालू निवासी हरीशंकर ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 31 जुलाई को शाम साढे चार बजे उसके 15 वर्षीय पुत्र इंद्रेव के साथ गांव के प्रवीण श्रीवास्तव ने बेवजह गालीगलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके सिर पर चोट आई है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.