Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 22 जुलाई को शाम चार बजे उसकी पुत्री कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। गांव के बाहर पहुंचते ही थाना क्षेत्र के ग्राम गहलुईया निवासी नीरज पुत्र मूलचंद ने पुत्री का ले जाकर गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। इस दौरान गांव का ही भगवतशरण व सुगंध वहां पहुंच गए और उसकी पुत्री व आरोपी की वीडियो बनाने लगे। पुत्री ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.