Pilibhit News: किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 28 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 26 नवंबर की शाम करीब 7 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के बाहर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान ग्राम पैताभोजी थाना दियोरिया कलां निवासी अजय वर्मा पुत्र सुम्मेर लाल वहां पहुंचा और बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भागने का प्रयास करने लगा। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर थाना बरखेड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.