पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 22 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही राजीव उसके घर में घुस आया। आरोप है कि पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर आई तो पुत्री ने जानकारी दी। इस पर वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी के भाई संजू,पिता लालाराम ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...