पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 जुलाई को सुबह सात बजे उसकी पुत्री क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में अपनी सहेली के साथ में स्कूटी से पढ़ाई करने के लिए गई थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा है। कॉलेज गेट के पास से गांव का ही मोहित उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर ले गया। जानकारी होने पर जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उसके पिता छत्रपाल ने पुत्री को वापस सौंपने का आश्वासन दिया। आरोपी पक्ष के साथ वह पुत्री को लेने पूरनपुर स्थित उसकी रिश्तेदारी में गए तो वहां पर आरोपी और पुत्री नहीं मिली। इस घटना में आरोपी के पिता छत्रपाल के अलावा मां,विशाल,राखी,पूजा और श्यामलाल का भी सहयोग रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।...