Pilibhit News: किशोरी प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। फरीदपुर का एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री की उम्र 14 वर्ष है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी गौरव का उसके घर रिश्तेदारी होने के कारण आना जाना था। एक जुलाई को रात्रि में गौरव उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.