Pilibhit News: किशोरी को ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 22 सितंबर की रात करीब 11 बजे उसकी पुत्री पायल घर से चली गई। पिता ने गांव के ही संतोष पुत्र हरिशंकर पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि संतोष की मां और उसके भाई अमित व निशांत को भी मामले की पूरी जानकारी है। उनकी पुत्री अपने साथ 54 हजार रुपये नकद और करीब एक तोला वजन की सोने की चेन भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.