पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर उसकी पुत्री को भगाए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान आरोपी के रूप में मोहित का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने 29 नवंबर को आरोपी मोहित निवासी नेहरूपुर, टेलीफोन एक्सचेंज, थाना खुर्जा, जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुत्री को भगाए जाने का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना में नाम सामने आने के बाद आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...