Pilibhit News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को कुलदीप सिंह पुत्र अवधेश सिंह लेकर चला गया। किशोरी की मां ने उसकी तलाश की तो पता चला आरोपी कुलदीप किशोरी को तमंचे की नोक पर बहला फुसलाकर ले गया है। किशोरी की मां ने आरोपी कुलदीप के घर जाकर शिकायत की। आरोप है उसकी मां मधु, पिंकी उर्फ दुर्गा और पवनेश ने महिला की लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.