Pilibhit News: किशोरी की पिटाई, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा तान्शहपुरा निवासी डोरी गिरि ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 13 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी दामाद गजेंद्र गोस्वामी और उनके बड़े भाई पुरुषोत्तम गोस्वामी के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजपाल पुत्र उत्तम लाल लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि बीच-बचाव कर रही उसकी छोटी बेटी नीतू गोस्वामी को आरोपी ने गाली गलौज करते हुए डंडे से मार दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी पुत्री का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.