Pilibhit News: किशोरी और युवती लापता,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को सुबह 11 बजे ग्राम सिरसा सरदाह निवासी नरेंद्र राजपूत पुत्र तेजराम बहलाफुसलाकर ले गया है। एक अन्य मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री वेदांश गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला आसफजान के साथ 14 जुलाई को सुबह साढ़े 11 बजे चली गई है। उसकी पुत्री घर से साढ़े 12 हजार रूपये और सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.