पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मंगलवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो के सौंपा। इसमें कहा गया कि कालपी के बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अधिवक्ताओं की खुलेआम हत्या हो रहीं हैं। कालपी बार संघ के अध्यक्ष की हत्या से अधिवक्ता समाज में गहरा दुख और भय व्याप्त है। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए लंबे समय से सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है। आए दिन ऐसी घटनाएं होने के बावजूद एक्ट लागू नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अधिवक्ताओं ने की संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग एसोसिएशन ने अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के शेष हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उनके परिवार...