Pilibhit News: कार रोककर युवक से मारपीट,मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में नौगवां चौराहे से डिग्री कॉलेज की ओर जा रहे एक युवक के साथ कार सवार चार लोगों द्वारा मारपीट की गई। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सिविल लाइन साउथ निवासी राजीव कुमार जायसवाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि सात अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य कार में सवार चार लोगों ने उसकी कार के सामने वाहन रोक दिया। आरोप है कि आरोपियो ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके चेहरे पर खरोंच और चोट के निशान आए। पीड़ित ने तीन आरोपितों की पहचान अमन गंगवार, दीपक लोधी और सुमित कुमार निवासी सिविल लाइन साउथ के रूप में की है, जबकि एक व्यक्ति अज्ञात है। दीपक लोधी ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.