पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र में कल्याणपुर चौराहे के समीप गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में अमरिया सहकारी बैंक के मैनेजर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। शहर की वस्तीराम कॉलोनी निवासी अजय कुमार अमरिया स्थित सहकारी बैंक में प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर चौराहे के पास तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल दूसरी बाइक पर अमरिया क्षेत्र के भौनी गांव निवासी सतीश शर्मा सवार थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन ...