पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: माधोटांडा। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नाद पसियापुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को वह कार से रमनगरा से वापस लौट रहे थे। रात लगभग आठ बजे बाइफर केशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। आरोप है इसके बाद दोनों बाइक सवार गाली-गलौज करने लगे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उनकी कार का शीशा टूट गया। सुरेश कुमार ने कार्रवाई के किए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...