Pilibhit News: कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक पर मुकदमा
पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर कार की टक्कर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव रिछोला सबल निवासी अनवरी बेगम एक जुलाई को रिछोला पेट्रोप पंप के पास अपने घर से खाना खाकर सड़क किनारे टहल रही थी। तभी सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। बीसलपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.