पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर जनकपुरी चौराहे के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खटीमा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुआंखेड़ा निवासी बालजीत पुत्र छोटे लाल, करन और अंकित घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान टनकपुर हाईवे से न्यूरिया की ओर जा रहीं एसडीएम श्रद्धा सिंह भी मौके पर रुक गईं। उन्होंने पीआरवी-112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस करीब 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...