पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी पीआरडी जवान मनीराम मंगलवार शाम को विकास भवन डयूटी पर जा रहे थे। इस दौरान गौहनियां चौराहे के समीप कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कार की चपेट में आने से अन्य राहगीर भी बच गए। हादसा करने वाली कार मौके से फरार हो गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...