Pilibhit News: कार की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, गर्भवती महिला की मौत
पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। धनाराघाट रोड पर एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा सवार गर्भवती की मौत हो गई। उसकी बहन और ई रिक्शा चाालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नगर के भगवंतापुर चुंगी के पास मदीना नगर के रहने वाले मो. कमर ई रिक्शा चालक हैं। गुरुवार को उनकी गर्भवती पत्नी शबनम (30) अपनी बहन शबाना के साथ ई रिक्शा से शेरपुर क्रासिंग के पास मौजूद एक दवाखाना में दवा लेने जा रही थी। धनाराघाट रोड सामने से आ रही एक कार ने ई रिरक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा पलट गया। इससे शबनम, उनकी बहन शबाना और ई रिक्शा चालक तमलेश घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.