पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी कमल पुत्र वंशीधर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह ईरिक्शा चलाने का काम करता है। 16 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे वह ईरिक्शा लेकर घर जा रहा था। तभी डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट कार चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ईरिक्शा पलट गया। हादसे में वह और उसका पुत्र कुनाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी थाना पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...