Pilibhit News: कार की ईरिक्शा से टक्कर के बाद हाईवे पर हंगामा
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर एक निजी अस्पताल के निकट वुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर ईरिक्शे से टकरा गई। हादसे में ईरिक्शे पर सवार एक महिला घायल हो गई। ईरिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने कार चालक के नशे में होने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। जिसको पुलिस ने खुलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.