Pilibhit News: कार्यकर्ता समाज में बदलाव की मजबूत कड़ी : सौरभ भारतीय
पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितत किया गया। मुख्य अतिथि राजाराम माथुर रहे। अध्यक्षता विकास बाबू ने की। जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय और मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज की वह ताकत हैं, जो व्यवस्था में बदलाव लाने का काम कर सकते हैं। सम्मेलन में संगठन को गांव-गांव मजबूत करने पर विचार किया गया। नरेश पाल, शेरा वाल्मीकि, विजय गौतम, शुभम कुमार सागर, आकाश बौद्ध, मदन लाल गौतम, सुजीत कुमार गौतम, नदीम कुरैशी, रामपाल वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.