Pilibhit News: कारगिल शहीद पार्क की बदहाली पर उठी आवाज, सुधार कराने की मांग
पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामाजिक संस्था नेकी की दीवार ने पूरनपुर स्थित कारगिल शहीद पार्क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। संस्था ने पार्क को नगर पालिका परिषद के नियमित रखरखाव क्षेत्र में शामिल कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है। संस्था की ओर से भेजे गए पत्र में गुरमेल सिंह ने कहा गया है कि कारगिल शहीद पार्क वीर शहीदों की स्मृति में स्थापित किया गया है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पार्क में नियमित साफ-सफाई नहीं होती, जगह-जगह झाड़ियां और गंदगी फैली हुई है। वहीं पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने से शाम के समय अंधेरा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और आगंतुकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पत्र में बताया गया है कि पार्क फिलहाल नगर पालिका प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.