पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र से ब्लाक अमरिया स्थित नवादा कंजा निवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर गलत तरह से निर्माण कार्य होने की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि बिना किसी नक्शा के मनमानी से काम हो रहा है। जब तक काम मानक से न हो तत्काल इसे रुकवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश, भूपराम, प्रेमपाल समेत सैकड़ों लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...