Pilibhit News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर भरे जाने लगे गड्ढे
पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आवाजाही के दौरान हो रहीं दुश्वारियां सुर्खियों में आने के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने ध्यान दिया है। एनएच विंग की टीम ने इमल्शन के साथ गिट्टी की बजरी मिला कर गड्डों में डालने का काम शुरू कर दिया है। ताकि कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों को परेशानियां न हों। टनकपुर बरेली हाईवे से होकर कांवड़ यात्रियों के जत्थे आते जाते है। हाईवे पर आने जाने के दौरान किसी को असुविधा न हो इसके लिए हिन्दुस्तान ने पिछले दिनों हाईवे के गड्डों को प्रमुखता से सुर्खियां बनाया। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। आनन फानन में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से संपर्क किया। फोन पर निर्देश देकर कहा कि तत्काल गड्डा मुक्त हाइवे के किया जाए। शहर में छतरी चौराहा, सहकारी बैंक के अलावा अशोक कॉलोनी गेट के सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.