Pilibhit News: कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंदिरों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस
पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। कांवड़ यात्राओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर एंबुलेंस की तैनाती की गई है। इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर भी एंबुलेंस को निर्धारित स्थानों पर खड़ा रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कांवड़ियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवन चंद्र पंत ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एंबुलेंस कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ यात्रा:जनपद के 9 बड़े अस्पतालों में कांवड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.