Pilibhit News: कांवड़ यात्रा की सुगमता के लिए एसडीएम ने किया निरीक्षण
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कांवड़ियों की सुरक्षा और आवागमन की सुगमता के एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान कांवड़ रूट भी चेक किए गए। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने निरीक्षण के दौरान बिजली लाइन, पोल, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया। उन्होंने एक्सईएन को कांवड़ यात्रा के दौरान सभी विद्युत व्यवस्थाएं सुरक्षित और सुचारु रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जर्जर और झूलते हुए तारों को दुरुस्त करने को कहा गया। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खुले बिजली उपकरणों को ढकने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर दायित्वों का निर्वहन करें। एसडीएम के आदेश के बाद नगर में लगे बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.