पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सद्बुद्धि पद यात्रा गैस चौराहे से श्री गौरी शंकर मन्दिर तक निकाली गई। पद यात्रा में कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सामाजिक सद्भाव, जनहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पद यात्रा के समापन पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्री गौरी शंकर मन्दिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और मत्था टेककर देश और प्रदेश में सुख, शांति, सद्भाव और जनकल्याण की कामना की। पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रामनाथ, पूर्व प्रदेश महासचिव कुमुंद गंगवार, जिला महासचिव नरेश शुक्ला, मोहम्मद अजीम,...