Pilibhit News: कलीनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का हुआ शुभारंभ, अब पूरनपुर नहीं पड़ेगा जाना
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- कलीनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का उद्घाटन Pilibhit News: कलीनगर। तहसील क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नवनिर्मित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरदार गुरभाग सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय शुरू होने से अब क्षेत्र के करीब 169 राजस्व गांवों के लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पूरनपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। तहसील मुख्यालय पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान और विशिष्ट अतिथि सरदार गुरभाग सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नए कार्यालय में कंप्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन, स्कैनर और इंटरनेट समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.