Pilibhit News: कलश यात्रा निकाल कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: गजरौला। छह दिवसीय दुर्गा मेले का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक सभ्यता वर्मा ने भी पहुंच कर आयोजन में प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कलश यात्रा में बेल वृक्ष की पूजा कर मां भगवती का आह्वान किया। प्राचीन माला नदी लोहिया पुल से गंगाजल लेकर लौट कर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। अब छह दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित अंकित चक्रवर्ती ने पूजन कराया। इधर कलश यात्रा में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा समेत अन्य महिलाओं ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर रामेश्वर दयाल, ग्राम प्रधान पिचहत्तर सिंह, आयुष राय, गोपाल सरकार, नोनी गोपाल राय, नीरज वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,श्यामल हालदार, दीपक वैद्य, नीरज वर्मा सहित मेला कमेटी के सदस्य रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.