Pilibhit News: कलश यात्रा निकालकर दिया मानव सेवा का संदेश
पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सदगुरु सतपाल महाराज के अनुयायियों ने नगर में झांकियों के साथ कलश यात्रा निकालकर मानव सेवा का संदेश दिया। बीसलपुर में कलश यात्रा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रामलीला मेला मैदान स्थित अयोध्या भवन से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्ग से होती हुई पुनः रामलीला मेला मैदान पर आकर सपन्न हो गई। कलश यात्रा में महात्मा रूद्राक्षानंद, महात्मा अनुरक्ति बाई, महात्मा महेशी बाई, महात्मा तारामती बाई, डा.देव सिंह राणा मण्डल प्रभारी, स्वतंत्र देव सिंह प्रान्तपाल, मनोज त्रिपाठी, शाखा प्रधान चंद्रपाल एडवोकेट, रजनीश सहित 500 से अधिक अनुवाई शामिल थे। शोभायात्रा में गणेश, शिव पार्वती जी की झांकी आकर्षण केंद्र रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.