Pilibhit News: करंट लगने से युवक झुलसा
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में बिजली का करंट लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला ग्यारसपुर निवासी अरबाज पुत्र नईम खान अपने घर पर बिजली सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे जोरदार करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और अचेत हो गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल बीसलपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.