Pilibhit News: करंट लगने से छत से गिरा मजदूर, मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर क्षेत्र के गांव चटिया सेवाराम में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से छत से गिरे 45 वर्षीय युवक अवधेश कुमार वर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अवधेश कुमार वर्मा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को वह अपने घर की छत पर गया था। तभी अचानक वह ऊपर से गुजर रही लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे बीसलपुर के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी विनीता देवी और दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.