पीलीभीत, नवम्बर 21 -- ऑनलाइन विज्ञान मॉडल समीक्षा कार्यक्रम Pilibhit News: पीलीभीत। अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन और हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे विद्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत कंपोजिट स्कूल बरहा में ऑनलाइन विज्ञान मॉडल समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के विभिन्न विज्ञान और नवाचार मॉडलों का रिव्यू किया गया। शिक्षक संतोष कुमार खरे के मार्गदर्शन में कक्षा सात के छात्र रितिक ने ऑटोमैटिक कार्बन डाई ऑक्साइड रिलीज फायर सेफ्टी सिस्टम, छात्र गौरव ने ट्रेन एक्सीडेंट सेफ्टी सिस्टम, अनुज ने स्मार्टहोम सेफ्टी सिस्टम, आदित्य ने गर्ल्स सेफ्टी सिस्टम, श्रद्धा ने लाइन-टू- लाइन फॉल्ट सेफ्टी सिस्टम, दीपू ने स्मार्ट फैन, छात्रा निशा ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, शनि कश्यप ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हर्षित न...