Pilibhit News: कंडम आवास खाली कराने को स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। महिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने जर्जर सरकारी आवासों को लेकर हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने आवासों में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों को पत्र जारी कर भवनों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि भवन कंडम घोषित हो चुके हैं। इसके बावजूद इनमें रहने पर भविष्य में किसी हादसे की स्थिति में विभाग की जिम्मेदारी नहीं होगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी पत्र के बाद कंडम आवासों में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि आवास खाली करने के बाद परिवारों को कहां रखा जाएगा, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.