पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भव्या योजना के अंतर्गत बीसलपुर क्षेत्र में नए औद्योगिक हब के लिए प्रक्रिया पूण कर ली है। किसानों से सहमति पत्र लेकर कुल 221 एकड़ जमीन पर प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क तैयार होगा। कुल 255 गाटों के बैनामे होंगे। अब तक के सहमति पत्र के आधार पर यूपीसीडा ने आपत्तियां और दावे मांग लिए हैं। इसके बाद अलाटमेंट प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड बार्डर से सटे जिले की तहसील अमरिया के भरा पचपेड़ा के बाद शाहजहांपुर क्षेत्र से लगने वाले बीसलपुर में जल्द ही नई औद्योगिक संभावनाओं को क्षितिज लहलहा उठा है। दरअसल उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के निर्देश पर यहां टीम ने इतनी जल्दी प्रक्रिया को पूरा किया है कि इसे मिसाल माना जा रहा है। पहले तो सौ एकड़ में ही नए औ...