Pilibhit News: ओडीओपी में ट्रेड वुड का साक्षात्कार आठ जुलाई से होगा
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। एक जनपद-एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत ट्रेड वुड उत्पाद का साक्षात्कार आठ और नौ जुलाई को सुबह 11 बजे उप आयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय में होगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आवेदक अपने साथ समस्त मूल प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार समिति के समक्ष समय से प्रतिभाग करें। मूल प्रमाण पत्र नहीं होने की दशा में किसी भी अभ्यर्थी या आवेदक को साक्षात्कार समिति में सम्मिलित नहीं किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। उन्होंने वुड उत्पाद 19 जून से छह जुलाई के बीच पोर्टल पर अपलोड कराए गए लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का साक्षात्कार/प्रपत्रों की जांच आठ और नौ जुलाई को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.