Pilibhit News: एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 26 उपनिरीक्षकों के बदल गए कार्यक्षेत्र
पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। एसपी ने बड़े स्तर पर उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत पुलिस लाइन में तैनात 26 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, मनोज कुमार सैनी, अनिल और महिला उपनिरीक्षक सोनी उषा को थाना कोतवाली भेजा गया है। वहीं राजपाल सिंह को महिला थाना, धर्मपाल सिंह एवं नेत्रपाल सिंह को अमरिया, वीरेंद्र सिंह को बरखेड़ा तथा महिला उपनिरीक्षक मनीषा द्विवेदी और राकेश कुमार को जहानाबाद में तैनाती दी गई है। इसके अलावा जगत सिंह और ओमवीर यादव को करेली, रोहित कुमार, जाकिर खां एवं दीपक कुमार को दियोरिया कला भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: एसपी ने पांच दरोगा और चार सिपाही का कार्यक्षेत्र बदला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.