Pilibhit News: एसपी के आदेश पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम लखनऊ गौटिया निवासी ईश्वरी प्रसाद ने एसपी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह बरखेड़ा कस्बे में मछली वाली गली के पास अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन बरखेड़ा थाने में तहरीर देने के बावजूद न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही बाइक की तलाश शुरू हुई। उन्होंने एसपी से मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी हुई बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.