पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एसडीएम ने जल भरने के लिए शारदा नदी के धनाराघाट पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम देखे। निरीक्षण के दौरान घाट पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन आदि दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मयंक गोस्वामी ने संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता और सुविधाओं विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ निगरानी बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: कांवड़ मार्ग पर सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस...