Pilibhit News: एसडीएम के निर्देश पर भी सांड़ को नहीं भेजा गोशाला
पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर । कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका सांड़ चार दिनों से भूखा प्यासा पेड़ में बंधा हुआ है। ग्रामीण उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। एसडीएम के निर्देश करने के बावजूद उसे गौशाला नहीं भेजा गया। तहसील क्षेत्र के गांव नवाजपुर ता. चांदपुर में एक आवारा सांड कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर गांव के बाहर पेड़ में बांध दिया और उसे गौशाला भिजवाने के लिए अधिकारियों को सूचना दी। सांड के आक्रमक होने से ग्रामीण उसके पास जाने से कतरा रहे है। इससे सांड चार दिनों से भूखा प्यासा बंधा हुआ है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बरेली मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने बताया कि सांड को गौशाला भेजने के लिए बीडीओ को सूचना दी गई लेकिन अभी तक सांड गौशाला नहीं भेजा गया। इसके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.