Pilibhit News: एसडीएम की नाराजगी के बाद हटाया गया अतिक्रमण
पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: बीसलपुर। आखिरकार एसडीएम की कड़ी नाराजगी के बाद कूड़ा घर बन चुका मंडी समिति के गेस्ट हाउस से अवैध अतिक्रमण हटवाकर उसकी साफ सफाई शुरू करा दी गयी। जिससे गेस्ट हाउस के गुलजार होने की उम्मीदें जाग उठी हैं। बीसलपुर मंडी समिति परिसर का गेस्ट हाउस की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है। चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसके परिसर को अतिक्रमण का अड्डा बना लिया है और अपने निजी उपकरण, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सामान खड़े कर दिए हैं। करोड़ों की संपत्ति आज कूड़ा घर बनी हुई है। समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुये एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने मंडी सचिव नाजिम अली पर गहरी नाराजगी जताते हुए दो दिनों के अंदर गेस्ट हाउस से अतिक्रमण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.