पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: कलीनगर। शुक्रवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा पर स्थित नौजलिया नकटहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ संयुक्त बैठक की। इस बैठक में एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों ने रोज़मर्रा की बुनियादी और गंभीर समस्याओं को कमांडेंट के सामने रखा। इस दौरान बाढ़, जलभराव और बिजली की अनियमितता और बदहाल सड़को की समस्याएं रखीं। कमांडेंट शेर सिंह चौधरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बिजली, सड़क और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...