Pilibhit News: एसएसए में धीमी प्रगति पर डीपीआरओ ने जारी किया चेतावनी पत्र
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- डिजिटल स्व-मूल्यांकन में धीमी प्रगति Pilibhit News: पीलीभीत। ब्लाक बीसलपुर और ललौरीखेड़ा में स्वच्छ सेवा आंकलन (एसएसए) मॉड्यूल पर डिजिटल स्व-मूल्यांकन कार्य में अत्यंत धीमी प्रगति पाए जाने पर डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। सिर्फ आठ ग्राम पंचायतों का फाइनल सबमिशन पूर्ण हो सका है, जबकि 133 ग्राम पंचायतों का कार्य अभी अवशेष है। इन सभी को तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 21 अक्टूबर की विकास खंडवार दैनिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार विकास खंड बीसलपुर की कुल 76 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ तीन ग्राम पंचायतों का फाइनल सबमिशन पूर्ण हुआ है, जबकि 73 ग्राम पंचायतों का कार्य अवशेष है। इसी प्रकार विकास खंड ललौरीखेड़ा की कुल 65 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ पांच ग्राम पंचायतों का फाइनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.