Pilibhit News: एफआईआर नहीं, एसडीएम और सीओ करेंगे जांच
पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गजरौला फार्म की करीब 90 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश के आरोप में बड़ी संख्या में लोगों के हथियारों के साथ पहुंचने के मामले में भी अमरिया पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं की है। हालांकि पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ मुचलके की कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किये है। पुलिस का कहना है कि विवाद जमीन से जुड़ा होने के कारण राजस्व विभाग की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। सोमवार दोपहर थाना अमरिया क्षेत्र के गजरौला फार्म पर करीब 80 लोगों ने कारों और ट्रैक्टरों के साथ पहुंचकर कब्जे का प्रयास किया। जमीन जोत भी दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके से 37 लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार उनके पास से पांच राइफल, एक पिस्टल, 60 कारतूस, कई तलवारें, सात कार और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.