पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में भारतीय वायुसेना दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर तनु अग्निहोत्री, 25-यूपी बटालियन एनसीसी शाहजहाँपुर से आए हवलदार मनदीप ने वायुसेना दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर तनु अग्निहोत्री ने भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास और वीर वायु योद्धाओं के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने उपस्थित सभी कैडेट्स को जीवन में कड़े अनुशासन का पालन करने, अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प व शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...