पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की वेस्टर्न जोन बेंच पुणे के न्यायिक सदस्य जस्टिस दिनेश कुमार सिंह अपनी पत्नी प्रो. सत्यवदा सिंह के साथ पीलीभीत आएंगे। उनका दौरा 30 अक्टूबर से दो नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है। एक नवंबर को पीटीआर में जंगल सफारी करेंगे। एनजीटी की ओर से 26 अक्टूबर को उप्र के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर भ्रमण के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, वाहन और ठहरने की आवश्यक व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जस्टिस दिनेश कुमार सिंह 31 अक्टूबर की रात बरेली पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से पीलीभीत आएंगे। दो नवंबर की रात पीलीभीत से बरेली के लिए रवाना होंगे और तीन नवंबर को वापस हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...