पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: समान कार्य-समान वेतन, सेवा सुरक्षा, बीमा और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। जिले के सभी ब्लॉकों के कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दुद्धी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी यह भी पढ़ें- Sambhal News: दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, एनएचएम कर्मियों का सीएमओ दफ्तर पर धरना यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: संव...