पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- लखनऊ पहुंचे संविदा स्वास्थ्यकर्मी Pilibhit News: पीलीभीत। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जिले में धरना-प्रदर्शन के बाद अब लखनऊ का रुख कर लिया है। जिले से करीब चार सौ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। जिले में आंदोलन के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों के लखनऊ जाने से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने लगा है। सोमवार को जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति सामने आई। एनएचएम के तहत जिले में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें विभिन्न स्...